A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगा भारत, सोमवार को होगा टीम का ऐलान

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगा भारत, सोमवार को होगा टीम का ऐलान

BCCI की रविवार को आयोजित हुई विशेष आम बैठक (SGM) में यह फैसला लिया गया कि भारतीय टीम इस साल एक जून से इंग्लैंड एवं वेल्स में शुरू होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

Champions Trophy | AP Photo- India TV Hindi
Champions Trophy | AP Photo

नई दिल्ली: ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के हिस्सा लेने को लेकर तमाम आशंकाओं पर विराम लग गया है। BCCI की रविवार को आयोजित हुई विशेष आम बैठक (SGM) में यह फैसला लिया गया कि भारतीय टीम इस साल एक जून से इंग्लैंड एवं वेल्स में शुरू होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

एक बयान में BCCI ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपनी एसजीएम बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि भारतीय क्रिकेट टीम आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।’ BCCI ने कहा कि इस टूर्नामेंट हेतु भारतीय क्रिकेट टीम का चयन सोमवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति की बैठक में किया जाएगा।

इस बैठक में यह भी फैसला किया गया कि ICC के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी जैसा कि प्रशासकों की समिति (COA) ने निर्देश दिया था। इसके अलावा इस बैठक में सर्वसम्मति से BCCI के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी को प्राधिकृत करने का फैसला लिया। इसके तहत वह बोर्ड के हित में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के साथ बातचीत को जारी रखेंगे।

Latest Cricket News