नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर एवं पूर्व कप्तान रवि शास्त्री को जल्द ही टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया जाएगा। ख़बर है कि बोर्ड शास्त्री को इस काम के लिए 7 करोड़ रुपये सालाना देगा और इस तरह रवि शास्त्री दुनिया के सबसे महंगे कोच बन जाएंगे।
बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर टीम इंडिया के कोच के तौर पर रवि शास्त्री को चाहते हैं। ये भी माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने नए कोच की तलाश अब बंद कर दी है और शास्त्री को इस पद की जिम्मेदारी देने का मन बना लिया है।
पूर्व कोच डंकन फ्लेचर का कार्यकाल खत्म होने के बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था। हालांकी नये कोच की खोज चल रही थी। लेकिन अब लगता है कि बीसीसीआई का इंतजार खत्म हो गया है।
Latest Cricket News