1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में BCCI ने दान किए 51 करोड़ रुपये

कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में BCCI ने दान किए 51 करोड़ रुपये

कोरोनोवायरस महामारी से लड़ने के लिए BCCI ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपये दान किए हैं।

<p>कोरोनोवायरस महामारी...- India TV Hindi
Image Source : PTI कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में BCCI ने दान किए 51 करोड़ रुपये

कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में क्रिकेटरों के बाद BCCI ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और बीसीसीआई से संबद्ध राज्य संघों ने प्रधान मंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष में शनिवार को 51 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की।

 BCCI की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली, मानद सचिव जय शाह और अन्य अधिकारियों ने शनिवार को मान्यता प्राप्त संघों के साथ मिलकर देश की आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने और भारतीय नागरिकों की रक्षा करने तथा कोविड-19 से निपटने के लिये अनुसंधान को प्रोत्साहित करने में योगदान देने के लिये प्रधानमंत्री के नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष में 51 करोड़ रूपये दान देने की घोषणा की।

BCCI ने प्रधान मंत्री की उस पहल में योगदान देने का फैसला किया है, जो आपातकालीन या संकटपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के प्राथमिक उद्देश्य के लिए एक समर्पित राष्ट्रीय निधि (PM-CARES FUND) है।

BCCI से पहले सुरेश रैना और सचिन तेंदुलकर भी कोरोना के खिलाफ जंग में आर्थिक सहायता कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने जहां 50 करोड़ रुपये की राशि दान में दी। वहीं, सुरेश रैना ने 52 लाख रुपये की मदद दी। रैना ने 31 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष और 21 लाख उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। यही नहीं, खेल मंत्री किरेन रिजीजू भी देश को कोरोनोवायरस प्रकोप के खिलाफ लड़ने के लिए 1 करोड़ रुपये दान में दे चुके हैं।

 

 

Latest Cricket News