कोरोना वायरस महामारी के कारण अनिश्चित समय के लिए स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के आयोजन को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस बीच बीसीसीआई भी पूरी कोशिश में जुटी है कि किसी भी हाल में आईपीएल का आयोजन किया जाए लेकिन देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए अभी इस पर कुछ भी फैसला नहीं लिया जा सका है।
हालांकि समाचार एजेंसी एनआई से बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा है कि मुताबिक आईपीएल के आयोजन देश के बाहर किया जा सकता है और रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए बीसीसीआई खिलाड़ियों की विशेष ट्रेनिंग करवा सकता है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है की आईपीएल के आयोजन को लेकर कुछ देशों ने प्रस्ताव दिया है जिसमें यूएई भी शामिल है लेकिन हम अभी इंतजार रहे हैं और इस बारे में सरकार से भी बातचीत करेंगे।
उन्होंने कहा, ''हम आईपीएल के आयोजन को लेकर हर वह कोशिश कर रहे हैं जो कि देश और क्रिकेट के लिए बेहतर हो।''
वहीं ट्रेनिंग कैंप को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन मीडिया में इसे लेकर कई तरह की बातें चल रही है। हम अभी सिर्फ इस चीज पर काम कर रहे हैं कि आईपीएल का आयोजन कहां और कैसे किया जाएगा। एक बार पहले यह तय हो जाए फिर खिलाड़ियों के ट्रेनिंग को लेकर फैसला लिया जाएगा।
आपको बता दें कि बीते मार्च महीने से ही पूरी दुनिया में क्रिकेट आयोजन बंद पड़ गए थे। इस दौरान कई सारी बायलेटरल सीरीज और कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया जिसमें एशिया कप भी शामिल है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को भी रद्द किया जा सकता है। हालांकि आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पर अबतक कोई औपचारिक एलान नहीं किया है।
वहीं कोरोना महामारी के बीच लगभग तीन महीने के अंतराल के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहली इंटरनेशनल टेस्ट सीरीज खेली गई। सीरीज का पहला मुकाबला 8 जुलाई से शुरू हुआ था।
इस दौरान दर्शकों की स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं थी। वहीं खिलाड़ियों के बीच भी पूरी तरह से समाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया था।
Latest Cricket News