1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई ने टेंडर प्रोसेस के जरिए टीम किट प्रायोजक की बोलियां आमंत्रित की

बीसीसीआई ने टेंडर प्रोसेस के जरिए टीम किट प्रायोजक की बोलियां आमंत्रित की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि की बीसीसीआई ने टेंडर प्रोसेस के जरिए टीम किट प्रायोजक और आधिकारिक बिक्री भागीदार अधिकारों के लिए बोलियां आमंत्रित की है।  

BCCI invites bids for Team Kit Sponsor and Official Merchandising Partner Rights- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES BCCI invites bids for Team Kit Sponsor and Official Merchandising Partner Rights

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि की बीसीसीआई ने टेंडर प्रोसेस के जरिए टीम किट प्रायोजक और आधिकारिक बिक्री भागीदार अधिकारों के लिए बोलियां आमंत्रित की है।

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि टेंडर के आमंत्रण के तहत, विजेता बोली लगाने वाले को किट प्रायोजक और आधिकारिक बिक्री भागीदार और अन्य संबंधित अधिकारों के अधिकार दिए जाएंगे।

एक लाख की फीस के साथ टेंडर के नियम और शर्तें के साथ बोलियाँ प्रस्तुत करना और उनका मूल्यांकन करने के जैसी सभी जानकारी सोमवार यानी 3 अगस्त को दी जाएगी। आईटीटी इसे 26 अगस्त तक खरीदेगी

बीसीसीआई द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार "बीसीसीआई बिना किसी कारण के किसी भी स्तर पर बोली प्रक्रिया को रद्द करने या संशोधित करने का अधिकार रखता है। सिर्फ आईटीटी खरीदने से खरीददार बोली लगाने का हकदार नहीं हो सकता, बल्कि बोली लगाने के लिए ग्राहक को किसी व्यक्ति या कंपनी के नाम पर आईटीटी लेनी होगी जिसे बोली लगानी है।"

इच्छुक लोग आईटीटी खरीदने से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए marketing@bcci.tv ई-मेल कर सकते हैं।

Latest Cricket News