मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अनुराग ठाकुर ने बुधवार को विराट कोहली को लेकर उठे ताजा विवाद को लेकर कहा कि कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं है। गौरतलब है कि कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी मौजूदा संस्करण में एक मैच के दौरान अपनी महिला मित्र मशहूर बॉलिवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से स्टेडियम के स्टैंड में जाकर मिलने पर बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया था, हालांकि मामला छोटा होने के कारण उन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया।
अनुराग ने कहा, "आईपीएल के दिशा-निर्देशों के मुताबिक भ्रष्टाचार-रोधी इकाई ने कोहली के खिलाफ नोटिस जारी किया और उनसे स्पष्टीकरण देने के लिए कहा। हमें जो करना चाहिए था हमने किया। कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं है।"
उन्होंने कहा, "खेल के नियम चाहे कुछ भी हों, उसके अनुसार जांच की गई।"
कोहली आईपीएल के समापन के बाद अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे
Latest Cricket News