1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शास्त्री और पाटिल भारतीय टीम के कोच पद के 57 आवेदकों में शामिल

शास्त्री और पाटिल भारतीय टीम के कोच पद के 57 आवेदकों में शामिल

टीम इंडिया के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री और चयनकर्ताओं के मौजूदा अध्यक्ष संदीप पाटिल उन 57 आवेदकों में शामिल हैं जिन्होंने बीसीसीआई के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन भरा है।

Ravi Shastri
- India TV Hindi
Ravi Shastri

दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री और चयनकर्ताओं के मौजूदा अध्यक्ष संदीप पाटिल उन 57 आवेदकों में शामिल हैं जिन्होंने बीसीसीआई के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन भरा है। इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 10 जून थी। बीसीसीआई ने मीडिया विज्ञप्ति के जरिए आवेदनों की संख्या की पुष्टि की।

विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 10 जून 2016 थी और बीसीसीआई को भारत और विदेशों से कोचों से कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अनुसार, आवेदनों की शुरूआती छंटनी बीसीसीआई के मानद सचिव के कार्यालय द्वारा की जाएगी। इस शुरूआती छंटनी के बाद मानदंड पर खरे उतरने वाले उम्मीदवारों की सूची पर फिर से विचार किया जाएगा।

शास्त्री और पाटिल के अलावा जिन अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने इस पद के लिए आवेदन भरा है, उसमें पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और बलविंदर सिंह संधू तथा रिषिकेश कानिटकर शामिल हैं। हालांकि शास्त्री के ग्रुप के सहयोगी स्टाफ भरत अरूण, आर श्रीधर और संजय बांगड़ ने मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन नहीं भरा है, शायद ये सब बीसीसीआई के विशेषज्ञ कोचों जैसे बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के लिए दिए जाने वाले विज्ञापन का इंतजार कर रहे हों।

Latest Cricket News