A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने राजस्व कम करने के प्रस्ताव को किया ख़ारिज

BCCI ने राजस्व कम करने के प्रस्ताव को किया ख़ारिज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ICC के ढांचे में परिवर्तन कर उसका (BCCI) राजस्व कम करने के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया है। फिलहाल ICC में भारत सहित ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का दबदबा है।

BCCI- India TV Hindi
BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ICC के ढांचे में परिवर्तन कर उसका (BCCI) राजस्व कम करने के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया है। फिलहाल ICC में भारत सहित ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का दबदबा है। 

दुबई में हुई ICC की बैठक में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सहित टेस्ट खेलने वाले प्रमुख देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया लेकिन भारत और श्रीलंका ने इसका विरोध किया और फ़ैसला अप्रैल तक टलवा दिया। 

बैटक में भारत के प्रतिनिधि विक्रम लिमये ने कहा कि प्रस्ताव के अध्ययन के लिए बोर्ड को पर्याप्त समय नही दिया गया था। 

ICC की घोषणा ऐसे समय में आई है जब सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड के टॉप अधिकारियों को बर्ख़ास्त कर बोर्ड के कामकाज में सुधार के लिए एक समिति गठित की है। 

BCCI विश्व में सबसे अमीर क्रिकेट बॉडी है।

अगर प्रस्ताव पारित हो गया तो 2014 में किया गया वो फ़ैसला बदलना पड़ेगा जिसके तहत ICC पर "Big Three" यानी भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का दबदबा हो गया है। इन्हें अभी  खेल से होने वाली आय का सबसे बड़ा हिस्सा मिलता है। 

Latest Cricket News