1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आचरण अधिकारी और लोकपाल की नियुक्ति करेगी बीसीसीआई की शीर्ष परिषद

आचरण अधिकारी और लोकपाल की नियुक्ति करेगी बीसीसीआई की शीर्ष परिषद

जस्टिस डी के जैन को पिछले साल फरवरी में बीसीसीआई का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया था।

BCCI- India TV Hindi
Image Source : PTI BCCI's top council will appoint conduct officer and ombudsman

दिल्ली। बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की रविवार को हुई दूसरी बैठक में आचरण अधिकारी की नियुक्ति और भारतीय क्रिकेटर संघ के लिये कोष जारी करने को मंजूरी दी गई। जस्टिस डी के जैन को पिछले साल फरवरी में बीसीसीआई का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया था। वह आचरण अधिकारी का भी काम देख रहे थे जब सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ और कपिल देव जैसे बड़े खिलाड़ियों के हितों के टकराव का मसला उभरा था।

अब देखना है कि जैन के कार्यकाल का विस्तार होता है या सौरव गांगुली की अगुवाई वाला बोर्ड नयी नियुक्ति करता है। इसके साथ ही आईसीए के कोषों को जारी करने का फैसला भी लिया गया।

यह भारत में खिलाड़ियों का पहला संघ है जो लोढा समिति की सिफारिशों के आधार पर गठित किया गया। इसे शुरूआती तौर पर बीसीसीआई से अनुदान मिलेगा लेकिन बाद में खुद पैसा जुटाना होगा । 

Latest Cricket News