A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भारत में बनकर हुआ तैयार, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भारत में बनकर हुआ तैयार, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने मोटेरा स्टेडियम का दौरा किया और ट्रम्प के दौरे से पहले सुरक्षा हालात का जायजा लिया।

Motera Stadium- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/BCCI Motera Stadium

अहमदाबाद| बीसीसीआई ने मंगलवार को दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम मोटेरा की फोटो शेयर की। बीसीसीआई ने एक ट्वीट में कहा, "मोटेरा स्टेडियम, अहमदाबाद। दर्शकों की क्षमता 1,10,000 से अधिक।"

संभावना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे।

स्टेडियम फोटो ने प्रशंसकों को खुश कर दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने मोटेरा स्टेडियम का दौरा किया और ट्रम्प के दौरे से पहले सुरक्षा हालात का जायजा लिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के साथ इस स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रम्प' इवेंट में शिरकत करेंगे।

Latest Cricket News