1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में पाक खिलाडि़यों को खिलाए बीसीसीआई: आईसीसी अध्यक्ष

IPL में पाक खिलाडि़यों को खिलाए बीसीसीआई: आईसीसी अध्यक्ष

कराची: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जहीर अब्बास ने कहा कि जब वह रविवार को बेंगलुरू में होने वाला आईपीएल फाइनल देखने के लिये भारत में होंगे तो बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों से इस लुभावनी

Zaheer Abbas- India TV Hindi
Zaheer Abbas

कराची: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जहीर अब्बास ने कहा कि जब वह रविवार को बेंगलुरू में होने वाला आईपीएल फाइनल देखने के लिये भारत में होंगे तो बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों से इस लुभावनी टी20 क्रिकेट लीग में खेलने के लिये फिर से पाकिस्तानी खिलाडि़यों के नाम पर विचार करने को कहेंगे।

अब्बास ने लाहौर में पत्रकारों से कहा कि यदि पाकिस्तानी खिलाडि़यों को आईपीएल में शामिल किया जाता है तो इससे लीग का महत्व और साख बढ़ेगी। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान अब्बास बीसीसीआई के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के न्यौते पर आईपीएल फाइनल देखने के लिये इस सप्ताह बेंगलूर पहुंचेंगे। अब्बास ने भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखलाएं शुरू करने की अपील भी की। उन्होंने कहा, मैंने आईपीएल फाइनल देखने का न्यौता स्वीकार कर लिया है और यह क्रिकेट रिश्ते फिर से बहाल करने के महत्व को पेश करने का मेरे पास एक और मौका होगा हालांकि यह सरकार से मिलने वाली मंजूरी पर निर्भर है।

पाकिस्तान के कई खिलाडि़यों ने पहले आईपीएल में हिस्सा लिया था लेकिन नवंबर 2008 में मुंबई में आतंकी हमले के बाद बीसीसीआई ने उन्हें इस लीग में शामिल नहीं किया।

Latest Cricket News