A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच के दौरान अनुष्का से बात करने पर कोहली को बड़ी फटकार

मैच के दौरान अनुष्का से बात करने पर कोहली को बड़ी फटकार

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आठवें संस्करण की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई ने अनौपचारिक तौर पर चेतावनी दी है। रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच के

अनुष्का-विराट के मिलन...- India TV Hindi
अनुष्का-विराट के मिलन पर बीसीसीआई बना विलेन !

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आठवें संस्करण की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई ने अनौपचारिक तौर पर चेतावनी दी है। रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच के दौरान विराट ने अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा से उस वक्त बात की थी, जब मैच बारिश की वजह से रुका हुआ था। आईपीएल आचार संहिता के मुताबिक यह गलत है।

आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, 'हमें ऐसी चीजों को बहुत तूल नहीं देना चाहिए। मैंने विराट से बात की है और उन्हें बताया है कि मैच जब जारी हो तब वह किसी से बात न करें। चिन्नास्वामी स्टेडियम में वीआईपी बॉक्स और प्लेयर्स एरिया में सिर्फ एक पार्टिशन है, हो सकता है कि इसी वजह से उन्होंने बात की हो। अगर एंटी करप्शन के अफसर हमें जानकारी देंगे तो उन्हें आधिकारिक तौर पर चेतावनी दी जाएगी।'

बेंगलुरु की टीम रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ बेंगलुरु में अपना आखिरी लीग मुकाबला खेल रही थी। बारिश की वजह से मैच रुकने के बाद विराट डग आउट के पास ही वीआइपी एरिया पहुंचे और अनुष्का से बात करने लगे। दोनों ने करीब पांच मिनट तक बात की। इसके बाद अनुष्का वापस चली गईं। लाइव मैच के दौरान कोई भी खिलाड़ी स्टाफ मेंबर और आइसीसी की तरफ से नियुक्त अफसरों के अलावा किसी से बात नहीं कर सकता है। स्पॉट फिक्सिंग से बचने के लिए यह नियम बनाया गया है।

Latest Cricket News