A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने छक्के को कैच में बदल दिया

VIDEO: बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने छक्के को कैच में बदल दिया

जिस वक्त बांग्लादेशी फैन पाकिस्तान के तेजी से बढ़ते स्कोर के कारण निराश थे उसी वक्त सौम्या सरकार के एक शानदार कैच ने बांग्लादेशी फैन को ताली बजाने का मौका दे दिया।

Soumya Sarkar- India TV Hindi
Soumya Sarkar

कोलकाता: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में एक कैच ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। जिस वक्त बांग्लादेशी फैन पाकिस्तान के तेजी से बढ़ते स्कोर के कारण निराश थे उसी वक्त सौम्या सरकार के एक शानदार कैच ने बांग्लादेशी फैन को ताली बजाने का मौका दे दिया। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 202 रनों का लक्ष्य दिया है। ट्विटर पर भी बांग्लादेश को लेकर काफी मजाक उड़ाया जा रहा है, लेकिन इस मैच को जिस किसी ने भी देखा वो तारीफ किए बिना नहीं रहा। आप भी देखिए इस कैच को।

टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे बेहतरीन कैच:

इस कैच को टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे बेहतरीन कैच बताया जा रहा है। छक्के की ओर लगभग पहुंच चुके इस शाट को कैच में बदल देने वाले सौम्या सरकार की इस शानदार फील्डिंग को हर तरफ सराहना मिल रही है।  

  

Latest Cricket News