1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यूएई रवाना होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कराया अपना कोविड-19 का टेस्ट

यूएई रवाना होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कराया अपना कोविड-19 का टेस्ट

आईपीएल 2020 का आयोजन इस साल यूएई में किया जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा।

UAE, Delhi Capitals, IPL, IPL 2020,Covid-19 - India TV Hindi
Image Source : TWITTER/DELHI CAPITALS Delhi Capitals

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में हिस्सा लेने से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई में अपना कोविड-19 का टेस्ट कराया। इस टेस्ट के बाद टीम यूएई के लिए रवाना हो जाएगी। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम यूएई पहुंच चुकी है।

इस टेस्ट के दौरान टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन भी मौजूद थे। इसके अलावा श्रेयस अय्यर, अमित मिश्रा और अजिंक्य राहणे ने भी अपना कोविड-19 का टेस्ट कराया।

इस टेस्ट के बाद टीम आईपीएल के 13वें सीजन के लिए यूएई के लिए रवाना हो जाएगी। 

आपको बता दें कि आईपीएल 2020 का आयोजन इस साल यूएई में किया जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा।

इससे पहले इस लीग का आयोजन 29 मार्च को होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया गया था।

हालांकि आईपीएल 2020 के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया लेकिन रिपोर्ट के मुताबित यूएई प्रशासन यह कोशिश कर रही है कुछ निश्चित संख्या में दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने के लिए प्रवेश दिया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ कोरोना काल में अबतक जितनी भी क्रिकेट प्रतियोगिताएं हुई हैं वह खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों की मौजूदगी में हो रही है। ऐसे में एतिहात के तौर आईपीएल के दौरान भी स्टेडियम खाली देखने को मिल सकता है। 

Latest Cricket News