लीड्स: इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ हेडिंग्ले में चल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान अभद्र और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के लिए आधिकारिक रूप से फटकार मिली। स्टोक्स को हेडिंग्ले में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान शनिवार को ICC की आचार संहिता के लेवल-1 का दोषी पाया गया है। मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए स्टोक्स की गेंद वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप के बल्ले का किनारा लेकर सीमा रेखा के पार चली गई जिस पर स्टोक्स ने खिंचयाते हुए प्रतिक्रिया दी और कुछ अपशब्द कहे जो स्टम्प में लगे माइक में साफ सुने जा सकते थे।
ICC ने एक बयान में कहा है, ‘स्टोक्स को ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.1.4 का दोषी पाया गया है जिसके अंतर्गत खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगियों के साथ गलत भाषा या संकेतों या उनसे बदसलूकी वर्जित है। आचार संहिता के अनुच्छेद के साथी स्टोक्स के खाते में एक नकारात्मक अंक भी जोड़ा गया है।’ स्टोक्स इस मैच में 2 नकारात्मक अंकों के साथ उतरे थे। अब उनके नाम 3 नकारात्मक अंक हो गए हैं। अगर 24 महीने के अंदर उनके 4 या इससे ज्यादा नकारात्मक अंक हो जाएंगे तो वे निलंबन अंकों में तब्दील हो जाएंगे और उन पर एक अंतरराष्ट्रीय मैच का प्रतिबंध लग जाएगा। 2 निलंबन अंक एक टेस्ट या 2 वनडे या 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रतिबंध के बराबर होते हैं। खिलाड़ी के लिए इनमें से जो भी मैच पहले आयेगा, उस पर उसी का प्रतिबंध लगेगा।
बयान में कहा गया है, ‘शनिवार का खेल खत्म होने के बाद स्टोक्स ने अपनी गलती मानी और ICC मैच रैफरी डेविड बून द्वारा दी गई सजा को मंजूर कर लिया इसी कारण किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।’ स्टोक्स पर यह आरोप मैदानी अंपायर क्रिस गैफैने और एस.रवि, तीसरे अंपायर मारियस इरसम्स तथा चौथे अंपायर निक कुक ने लगाए थे।
Latest Cricket News