1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोमांचक मैच में 5 विकेट लेने के बाद भुवनेश्वर कुमार बोले, 'खुद पर था भरोसा'

रोमांचक मैच में 5 विकेट लेने के बाद भुवनेश्वर कुमार बोले, 'खुद पर था भरोसा'

सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच कल रात खेले गए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट लिए। मैच के बाद भुवनेश्वर कुमार ने बोली ये बात...

bhuvneshwar kumar- India TV Hindi
bhuvneshwar kumar

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच कल रात खेले गए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट लिए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी अब भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा था। इस रोमांचक मैच में हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को पांच रनों से हराया। भुवनेश्वर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 

भुवनेश्वर ने कहा, T-20 एक ऐसा खेल है, जहां आपको अप्रत्याशित चीजों की ही उम्मीद होती है। मैं सनराइजर्स के लिए यही कर रहा था और मैं जानता हूं कि मुझे 19वें ओवर में गेंदबाजी करनी थी। मुझे इसकी आदत है और खुद पर भरोसा भी था।"

उन्होंने कहा, "मैं जब 16वें और 17वें ओवर में गेंदबाजी कर रहा था, तो जानता था कि मनन वोहरा अच्छी फॉर्म में हैं। मैं चिंतित नहीं था लेकिन योजना तैयार करना चाहता था। कप्तान वॉर्नर और मैंने सीधे गेंदबाजी करने का फैसला लिया और हम इसमें सफल भी हुए।"

Latest Cricket News