1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में हुआ बड़ा उलटफेर, फाइनल में पहुंचने की बढ़ी भारत की उम्मीदें

डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में हुआ बड़ा उलटफेर, फाइनल में पहुंचने की बढ़ी भारत की उम्मीदें

तालिका की शीर्ष दो टीमें लॉर्ड्स के मैदान पर जून में फाइनल खेलेगी। न्यूजीलैंड के नाम 70 अंक प्रतिशत के साथ कुल 420 अंक है। 

India vs England, sports, cricket- India TV Hindi
Image Source : BCCI.TV India vs England 

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 317 रन की बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। चेपॉक के मैदान पर इस जीत के साथ भारत डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में 69.7 अंक प्रतिशत और कुल 460 अंक के साथ न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। 

तालिका की शीर्ष दो टीमें लॉर्ड्स के मैदान पर जून में फाइनल खेलेगी। न्यूजीलैंड के नाम 70 अंक प्रतिशत के साथ कुल 420 अंक है। भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच 227 रन से हार गयी थी। डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कम से कम एक जीत और एक ड्रॉ की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें-  6 सबसे बड़ी जीत में से पांच विराट के नाम! एशिया में इंग्लैंड को मिली सबसे बड़ी बार

इस टेस्ट से पहले भारतीय टीम चौथे स्थान पर थी। विराट कोहली की टीम डब्ल्यूटीसी चक्र में छठी सीरीज खेल रही है जिसमें उसने 10 मैच जीते है जबकि उसे चार में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 69.2 अंक प्रतिशत और कुल 332 अंकों के साथ दूसरे तथा इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर है। 

इंग्लैंड के नाम कुल 442 है जो 67 अंक प्रतिशत के बराबर है। सीरीज का तीसरा मैच 24 फरवरी से खेला जाएगा। मोंटेरा मैदान में खेले जाना वाला यह डे-नाइट मैच है। 

Latest Cricket News