A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैदान पर मारपीट को तैयार हो गए खिलाड़ी, IPL की 5 बड़ी लड़ाइयां

मैदान पर मारपीट को तैयार हो गए खिलाड़ी, IPL की 5 बड़ी लड़ाइयां

हार और जीत खेल का नियम है। जो बेहतर होता है वो जीतता है और कम बेहतर खेलने वाला हार जाता है। लेकिन कभी कभी जीत का प्रेशर खिलाड़ियों से लाजवाब प्रदर्शन के इतर कुछ ऐसा करवा देता है जो जेंटलमैन कहे जाने वाले क्रिकेट को शर्मशार कर देता है।

harbhajan vs srisanth

हरभजन सिंह ने मैदान पर मारा श्रीसंत को थप्पड़

यह हादसा पहले आईपीएल मैच में हुआ था। इस घटना के कारण यह सीजन ज्यादा चर्चा में आ गया था। यह पहला मौका था जब लड़ाई जुबानी न होकर असल की लड़ाई (थप्पड़) तक जा पहुंची थी। किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच जीत लिया था। इस मैच में हरभजन ने बीच मैदान में श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद श्रीसंत मैदान पर सबके सामने रोने लगे थे। हरभजन सिंह पर इस हरकत के लिए आर्थिक जुर्माना भी लगा था।   

Latest Cricket News