A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI मामला: बिशन सिंह बेदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ की

BCCI मामला: बिशन सिंह बेदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ की

देश के सर्वोच्च न्यायालय के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को हटाए जाने के आदेश की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने तारीफ की है।

Bishan Singh Bedi | Getty Images- India TV Hindi
Bishan Singh Bedi | Getty Images

नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च न्यायालय के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को हटाए जाने के आदेश की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने तारीफ की है। सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा समिति की अनुशंसाओं को लागू करने को लेकर साल भर से ज्यादा समय से चल रहे मामले में सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए ठाकुर और शिर्के को अपने पद से हटाने का आदेश दिया।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बेदी ने फैसले के बाद कहा, ‘यह भारतीय क्रिकेट और खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण फैसला है।’ सुप्री कोर्ट के चीफ जस्टिस टी.एस. ठाकुर, जस्टिस ए. एम. खानविल्कर और जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा कि इंटरनल मैनेजमेंट के तहत BCCI के सबसे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अध्यक्ष का कामकाज संभालेंगे जबकि संयुक्त सचिव, सचिव का कामकाज देखेंगे। बेदी ने कहा, ‘यह खुशी का पल नहीं है क्योंकि हमें इस स्थिति में नहीं होना चाहिए था। कुछ लोगों ने क्रिकेट को अपनी जागीर समझ लिया था।’

सुप्रीम कोर्ट 19 जनवरी को होने वाली सुनवाई में BCCI के अंतिरम बोर्ड के सदस्यों की नियुक्ति करेगा। अदालत ने यह भी कहा कि वह 19 जनवरी को प्रशासक नियुक्त करने के लिए अलग से एक आदेश देगा। बेदी ने कहा, ‘कानूनी तौर पर इस फैसले की बेहद जरूरत थी और हम इस साहसिक कदम के लिए सुप्रीम कोर्ट के आभारी हैं। मुझे उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट के लिए यह फैसला फायदेमंद साबित होगा और अब साफ-सफाई मुमकिन हो सकेगी।’

Latest Cricket News