1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भाजपा सांसदों ने भारत-पाक क्रिकेट सीरीज का विरोध किया

भाजपा सांसदों ने भारत-पाक क्रिकेट सीरीज का विरोध किया

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज पर मुहर लगे 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इस सीरीज पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दोनों देशों के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज पर

भारत-पाक क्रिकेट...- India TV Hindi
भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर गरमाई राजनीति

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज पर मुहर लगे 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इस सीरीज पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दोनों देशों के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज पर राजनीति गरम होना शुरू हो गई है। बीजेपी के 2 सांसद आर.के. सिंह और कीर्ति आजाद ने भारत-पाक क्रिकेट सीरीज रोकने की मांग की है।

कीर्ति आजाद ने कहा कि, "भारत-पाकिस्तान की सीरीज नहीं होनी चाहिए क्योंकि पाकिस्तान भारत के गुनहगारों को पनाह देता है..."

कीर्ति ने कहा, "26/11 के दोषियों पर कार्रवाई होने के बाद ही हो सीरीज़।"

दूसरी तरफ, मोहिंदर अमरनाथ ने भी भारत-पाक सीरीज़ का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि, "जब तक बॉर्डर पर शांती नहीं तब तक क्रिकेट ना हो। पाकिस्तान से क्रिकेट म।"

रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष शहरयार खान कोलकाता में BCCI अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से मिले थे जिसके बाद दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज पर मुहर लगी थी। शहरयार खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि- "भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्ते फिर से बहाल होंगे और दिसंम्बर 2015 में यूएई (UAE) में भारत-पाक सीरीज होगी।"

दिसंबर महीने में 5 वनडे, 2 T-20 और 3 टेस्ट मैच मैच की सीरीज होनी है बस सरकार की मंजूरी का इंतजार है।

पिछले 2 सालों में भारत-पाकिस्तान के बीच यह पहली ODI सीरीज़ होगी। जबकि 7 सोलों से ज्यादा समय के बाद दोनों टीमें Test सीरीज़ खेलेंगी।

Latest Cricket News