टी20 विश्व कप फ़ाइनल में धमाकेदार जीत के बाद जहां वेस्ट इंडीज़ के मैन ऑफ द मैच मार्लोन सैमुएल्स ने इंग्लैंड टीम ख़ासकर बेन स्टोक्स का मज़ाक उड़ाया वहीं लगातार चार छक्के लगाने वाले कार्लोस ब्रैथवेट ने स्टोक्स को लेजेंड बताते हुए कहा कि वह बहुत जल्द वापसी करेंगे।
रविवार को सैमुएल्स ने 66 बॉल में नाबाद 85 रन बनाए थे और ब्रैथवेट ने स्टोक्स के अंतम ओवर में चार बॉल लगातार चार छक्के लगाकर अपनी टीम को हैरत्ंगेज़ जीत दिलाई थी।
सैमुएल पर स्टोक्स से बदतमीज़ी करने पर उनकी मैच फ़ीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगा। सैमुएल ने अपनी सर्ट उतार दी थी और जश्न मनाते हुए इंग्लैंड के डगआउट की तरफ बड़े रहे थे लेकिन साथी खिलाड़ियों ने उन्हें रोक लिया था। यहीं नहीं मैच के बाद प्रेस कॉंफ़्रेंस में उन्होंने स्टोक्स को 'कमज़ोर दिल का आदमी' कहा।
लेकिन ब्रैथवेट ने स्टोक्स की तारीफ की और कहा वह वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, 'आपको ये नहीं भूलना चाहिये कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में इंग्लैंड के लिए क्या किया है।'
ब्रैथवेट ने कहा: 'क्रिकेट बहुत निर्दयी खेल है और लोग स्टोक्स के पीछे पड़ जाएंगे लेकिन याद रहे कि युवाराज ने स्टुअर्ट को भी छह छक्के लगाए थे लेकिन उसके बाद उसका करिअर परवान चढ़ा।
'बेन के लिए कल रात काफी कठिन थी, बेन और इंग्लैंड के साथ मेरी पूरी हमदर्दी है। मैं आशा करता हूं कि वह आगे सफल होगा।'
सैमुएल्स और स्टोक्स के बीच झगड़ा पुराना है। पिछले साल इंग्लैंड के साथ ग्रेनाडा टेस्ट के दौरान दोनों में नोंकझोंक हुई थी। स्टोक्स के आउट होने पर सैमुएल्स ने मज़ाक उड़ाते हुए उन्हें सैल्यूट किया था।
सैमुएल्स ने बताया कि अंतिम ओवर के पहले मैने ब्रैथवेट से कहा था कि वो ज़रा सब्र रखे क्योंकि वो (स्टोक्स) हमेशा की तरह दो-तीन फुलटॉस बॉल ज़रुर फेकेगा।
हालंकि स्टोक्स ने फुलटॉस बॉल नहीं फेंकी लेकिन ब्रैथवेट की शक्तिशाली हिटिंग्स का उनके पास कोई जवाब नहीं था।
सैमुएल्स ने शैन वार्न का भी मज़ाक उड़ाया और अपनी मैन ऑफ द मैच की ट्राफ़ी उन्हें समर्पित की। सैमुएल्स की 2013 में बिगबैश के दौरान वार्न से भी कहासुनी हुई थी।
Latest Cricket News