A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बॉलीवुड हीरो बनना चाहते हैं ब्रावो

बॉलीवुड हीरो बनना चाहते हैं ब्रावो

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी ड्वायन ब्रावो का कहना है कि उनका सपना एक दिन बॉलीवुड में प्रवेश पाना है। ब्रावो ने ईमेल के जरिए आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, "बॉलीवुड में

Dwayne Bravo- India TV Hindi
Dwayne Bravo

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी ड्वायन ब्रावो का कहना है कि उनका सपना एक दिन बॉलीवुड में प्रवेश पाना है। ब्रावो ने ईमेल के जरिए आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, "बॉलीवुड में घुसना मेरा एक सपना है और इसे साकार करने के लिए मैं अपना प्रयास जारी रखूंगा।"

ब्रावो का गीत 'चैम्पियन' इन दिनों इंटरनेट पर वायरल है। ब्रावो ने कहा कि वह अपने प्रशंसकों से बस यही कहना चाहते हैं कि वे अपने सपनों पर यकीन करना कभी बंद नहीं करें।

ब्रावो ने यह भी कहा कि उन्हें बॉलीवुड से कुछ प्रस्ताव मिले हैं लेकिन फिलहाल उनकी प्राथमिकता क्रिकेट है।

यह पूछे जाने पर वह हिंदी फिल्म जगत में किसे सबसे अधिक पसंद करते हैं, ब्रावो ने कहा, "मैं सलमान खान, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के सबसे अधिक पसंद करता हूं।"

ब्रावो ने कहा वह हिंदी फिल्में देखते हैं और हिंदी के कुछ शब्द बोल भी सकते हैं।

Latest Cricket News