A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शतक के साथ इलीट क्लब में शामिल हुए रोहित

शतक के साथ इलीट क्लब में शामिल हुए रोहित

ब्रिस्बेन: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लबाज़ रोहित शर्मा शुक्रवार को गाबा मैदान पर वनडे सिरीज़ शतक पूरा करने के साथ एक इलीट क्लब में शामिल हो गए। रोहित आस्ट्रेलिया में उसी के ख़िलाफ. लगातार

rohit sharma- India TV Hindi
rohit sharma

ब्रिस्बेन: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लबाज़ रोहित शर्मा शुक्रवार को गाबा मैदान पर वनडे सिरीज़ शतक पूरा करने के साथ एक इलीट क्लब में शामिल हो गए। रोहित आस्ट्रेलिया में उसी के ख़िलाफ. लगातार दो पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं।

रोहित से पहले दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम हिक और भारत के वीवीएस लक्ष्मण आस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ उसी के घर में लगातार दो पारियों में शतक लगा चुके हैं।

रोहित ने वाका मैदान पर हुए पहले मैच में भी शतक लगाया था। यह इस टीम के खिलाफ उनका पांचवां शतक है।

रोहित ने चार शतक आस्ट्रेलिया में और एक शतक भारत में लगाया है। वह इस टीम के खिलाफ उसी के घर में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके बाद लक्ष्मण का नाम है।

यही नहीं, रोहित ने सबसे कम 20 पारियों में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच शतक लगााए हैं। सचिन तेंदुलकर ने भी इस टीम के खिलाफ पांच शतक लगाए हैं लेकिन ये शतक 21 पारियों में बने हैं।

 

Latest Cricket News