A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रिस्बेन वनडे: मैथ्यू वैड की शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 268

ब्रिस्बेन वनडे: मैथ्यू वैड की शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 268

ब्रिस्बेन: मैथ्यू वैड के नाबाद शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां पहले वनडे में पाकिस्तान के समक्ष 268 का लक्ष्य रखा। एक समय मेज़बान के 78 पर पांच विकेट गिर गए थे लेकिन वैड

 Matthew Wade- India TV Hindi
Matthew Wade

ब्रिस्बेन: मैथ्यू वैड के नाबाद शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां पहले वनडे में पाकिस्तान के समक्ष 268 का लक्ष्य रखा। एक समय मेज़बान के 78 पर पांच विकेट गिर गए थे लेकिन वैड ने शानदार बल्लेबाज़ी कर अपनी टीम को संकट से उबार लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने जल्द ही दो विकेट खो दिए। मुहम्मद आमिर ने लगातार दो बालों पर डेविड वार्नर और कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट कर पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिलवाई। इसके बाद ट्रेविस हेड और क्रिस लेन भी कुछ नहीं कर सके। जबकि मिशेल मार्श और जैम्स फ़ॉकनर ने भी निराश किया।

मैक्सवेल ने 60 रन का योगदान किया। पाकिस्तान की तरफ से हसन अली ने तीन जबकि आमिर और इमाद वसीम ने दो-दो विकेट लिए।

Latest Cricket News