ब्रिसबेन वनडे: धोनी को ऑस्ट्रेलिया का चैलेंज, क्या टीम इंडिया देगी जवाब?
पर्थ वनडे का रिज़ल्ट वो नहीं रहा जिसके साथ कप्तान धोनी इस सिरीज़ का आग़ाज़ करना चाहते होंगे। धोनी के लिये चिंता की बात ये नहीं है कि भारत 309 रन बनाकर भी हार गया
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए सिर्फ विफल स्पिन गेंदबाज़ी ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ भी बड़ा सिर दर्द हैं। स्मिथ की पर्थ में खेली गई शतकीय पारी टीम के लिए चिंता का विषय है।
हालांकि डेविड वॉर्नर के छुट्टी पर जाने से टीम इंडिया के लिए मुश्किल थोड़ा कम ज़रुर है ख़त्म नहीं हुई हैं। स्मिथ को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना टीम इंडिया के लिए ब्रिसबेन वनडे में जीत की राह खोल सकता है।
छोटी सी आशा : नया चेहरा बरिंदर सरन
