1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL उद्घाटन समारोह में परफार्म करेंगे ब्राउन

IPL उद्घाटन समारोह में परफार्म करेंगे ब्राउन

मुंबई: अमेरिकी गायक क्रिस ब्राउन इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सत्र के उद्घाटन समारोह में पहली बार भारत में परफार्म करेंगे । ब्राउन के साथ अमेरिकी बैंड मेजर लेजर , इंग्लिश रैपर फ्यूज ओडीजी और

chris brown- India TV Hindi
chris brown

मुंबई: अमेरिकी गायक क्रिस ब्राउन इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सत्र के उद्घाटन समारोह में पहली बार भारत में परफार्म करेंगे । ब्राउन के साथ अमेरिकी बैंड मेजर लेजर , इंग्लिश रैपर फ्यूज ओडीजी और जमैका अमेरिका मूल के रिकार्डिंग आर्टिस्ट नेलाह थोरबोर्न भी आठ अप्रैल को मंच पर नजर आयेंगे । ब्राउन ने एक बयान में कहा , हम पहली बार भारत में होने वाले अपने परफार्मेंस को लेकर काफी उत्साहित हैं । उम्मीद है कि यह काफी मनोरंजक होगा । इनके साथ ही बालीवुड स्टार रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, कैटरीना कैफ और योयो हनी सिंह भी आकर्षण का केंद्र होंगे । रणवीर ने कहा, मैं अपना परफार्मेंस दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों को समर्पित करता हूं ।

समारोह का प्रसारण मुंबई में सोनी मैक्स और सोनी सिक्स पर शाम 7:30 से किया जायेगा।

यह उद्घाटन समारोह 8 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही आयोजित किया जाएगा। इस दौरान इस शो में शानदार ग्राफिक्स और उम्दा तकनीक का इस्तेमाल किया जाना है। समारोह में करीब 200 डांसर हिस्सा लेंगे।

इसके बाद 9 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम पर ही डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की टक्कर राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स से होगी। यानी पहले ही मैच में कप्तान धोनी की टक्कर कप्तान रोहित शर्मा की टीम से होगी। धमाके और रोमांच के लिए फ़ैन्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Latest Cricket News