1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कहेंगे कैलम फर्ग्यूसन

फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कहेंगे कैलम फर्ग्यूसन

कैलम को साउथ ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उनके नाम 19 शतकों सहित कुल 8210 रन हैं।

<p>फर्स्ट क्लास क्रिकेट...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कहेंगे कैलम फर्ग्यूसन

मेलबर्न| दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैलम फर्ग्यूसन ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। कैलम अगले सप्ताह क्वींसलैंड के साथ होने वाले मार्श शेफील्ड शील्ड मुकाबले के बाद अपने 16 साल के फर्स्ट क्लास करियर का समापन करेंगे।

कैलम ने कहा है कि वह हालांकि बिग बैश लीग में सिडनी थंडर टीम की कप्तानी करते रहेंगे और साथ ही उनकी साउथ आस्ट्रेलिया के लिए वनडे मैच खेलते रहने की भी इच्छा है।

कैलम को साउथ आस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उनके नाम 19 शतकों सहित कुल 8210 रन हैं। कैलम ने आस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट तथा वनडे क्रिकेट भी खेला है।

Latest Cricket News