A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 7 साल बाद फिर वहीं आकर खड़े हो गए हैं विराट, क्या आज बल्ला बोलेगा हल्ला?

7 साल बाद फिर वहीं आकर खड़े हो गए हैं विराट, क्या आज बल्ला बोलेगा हल्ला?

7 साल के बाद वक्त वहीं आकर फिर खड़ा हो गया है जहां से विराट इम्तिहान शुरू हुआ था। मैनचेस्टर में 7 साल पहले विराट ने टी-20 खेला था।

<p>विराट कोहली</p>- India TV Hindi
विराट कोहली

7 साल के बाद वक्त वहीं आकर फिर खड़ा हो गया है जहां से विराट इम्तिहान शुरू हुआ था। मैनचेस्टर में 7 साल पहले विराट ने टी-20 खेला था। उस मैच में उनका बल्ला खामोश रहा था लेकिन आज विराट का बल्ला हल्ला बोलेगा क्योंकि हिंदुस्तान की जीत विराट पर ही निर्भर करती है।

टी-20 में विराट के नाम 59 मैचों में 48.50 की औसत से 1992 रन हैं। जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। टी-20 में विराट का औसत 50 का था लेकिन पिछले 3 टी-20 से विराट रंग में नजर नहीं आ रहे हैं।

पिछले 3 टी-20 में विराट ने महज 15 गेंदें खेली हैं और सिर्फ 10 रन बनाए हालांकि आयरलैंड के खिलाफ विराट एक्सपेरिमेंट में ज्यादा बिजी थे लेकिन आज विराट को वार करना होगा... जोरदार.... जबरदस्त करना होगा।

मैनचेस्टर में जितनी देर तक विराट क्रीज पर टिके रहेंगे हिंदुस्तान जीत उतनी पक्की होगी। वैसे भी कोहली को इंग्लैंड से कई हिसाब चुकता करने हैं... जिसकी विराट शुरुआत आज से होगी। इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने 9 टी-20 में 26.22 की औसत से 236 रन बनाए हैं।

जोश...जुनून और जज्बात से लबरेज विराट टीम तैयार है... इंग्लैंड पर पहला वार करने के लिए... जिसका असर पूरे दौरे पर नजर आएगा।

Latest Cricket News