A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केंद्र ने दिल्ली सरकार को डीडीसीए अनियमितता की जांच के लिए कहा

केंद्र ने दिल्ली सरकार को डीडीसीए अनियमितता की जांच के लिए कहा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मंगलवार को दिल्ली सरकार से दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए कहा। खेल मंत्रालय ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद द्वारा

केंद्र ने  डीडीसीए...- India TV Hindi
केंद्र ने डीडीसीए अनियमितता की जांच के लिए कहा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मंगलवार को दिल्ली सरकार से दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए कहा। खेल मंत्रालय ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद द्वारा 2014 में लगाए गए डीडीसीए में अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को पत्र लिखा है।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया, "आजाद ने मनोरंजन कर की चोरी, खेल के आवंटित भूमि के दुरुपयोग और राष्ट्रीय शराबबंदी वाले दिन बार खोले रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।"

इससे पहले सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी और डीडीसीए में अनियमितता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की थी।

Latest Cricket News