1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Champions Trophy: इंज़माम के बड़े बोल, कहा इंडिया को हराएंगे ट्राफ़ी भी घर लाएंगे

Champions Trophy: इंज़माम के बड़े बोल, कहा इंडिया को हराएंगे ट्राफ़ी भी घर लाएंगे

पाकिस्तान क्रिकेट के चीफ़ सिलेक्टर और पूर्व कप्तान इंज़माम उल हक़ का कहना है कि पाकिस्तान न सिर्फ़ इंडिया को हराएगी बल्कि चैंपियंस ट्राफ़ी भी जीतकर आएगी।

inzamam_ul_haq- India TV Hindi
inzamam_ul_haq

पाकिस्तान क्रिकेट के चीफ़ सिलेक्टर और पूर्व कप्तान इंज़माम उल हक़ का कहना है कि पाकिस्तान न सिर्फ़ इंडिया को हराएगी बल्कि चैंपियंस ट्राफ़ी भी जीतकर आएगी।

इंज़माम ने कहा, ''हम इंग्लैंड सिर्फ़ इंडिया को हराने नहीं जा रहे हैं बल्कि हमारा मक़सद चैंपियंस ट्राफ़ी जीतना है।"

उन्होंने कहा कि उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 2004 में चैंपियंस ट्राफ़ी में भारत को एजबेस्टन ग्राउंड में तीन विकेट से हराया था और हम फिर जीत सकते हैं।

इंज़माम ने कहा कि वेस्ट इंडीज़ दौरे पर जीत से टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है और खिलाड़ी इंग्लैंड में बेहतर प्रदर्शन के लिए बेताब हैं।

​इंडिया और पाकिस्तान के बीच बरमिंघम में 4 जून को मैच होगा। इंडिया ने 2013 में ये ख़िताब जीता था। 

Latest Cricket News