1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेन्नई टेस्ट: लंच तक इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए बनाए 97 रन

चेन्नई टेस्ट: लंच तक इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए बनाए 97 रन

चेन्नई: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे पांचवें टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को भोजनकाल तक स्थिर अंदाज में खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट

alastair-cook- India TV Hindi
alastair-cook

चेन्नई: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे पांचवें टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को भोजनकाल तक स्थिर अंदाज में खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 97 रन बना लिए हैं। हालांकि मेहमान टीम अभी भी 185 रन पीछे है। भोजनकाल तक कप्तान एलिस्टर कुक 47 और केटॉन जेनिंग्स 46 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब तक अपने पांचों नियमित गेंदबाजों का ही इस्तेमाल किया है और उनमें से कोई भी उन्हें सफलता नहीं दिला सका है।

इंग्लैंड ने पहली पारी में मोइन (146), जोए रूट (88), जॉनी बेयरस्टो (49), डॉसन (नाबाद 66) और राशिद (60) की बदौलत 477 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में भारत ने लोकेश राहुल (199) के बाद करुण नायर (नाबाद 303) की रिकॉर्ड बल्लेबाजी की बदौलत पांच विकेट पर 759 रनों का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा कर पहली पारी घोषित कर दी।

भारत ने जहां टेस्ट इतिहास में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का कीर्तिमान बनाया, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी यह किसी भी टीम द्वारा खड़ा किया गया सर्वोच्च स्कोर रहा।

भारत के लिए राहुल और नायर के अलावा पार्थिव पटेल (71), रविचंद्रन अश्विन (67) और रवींद्र जडेजा (51) ने उपयोगी पारियां खेलीं।

पांच मैचों की श्रृंखला का यह आखिरी टेस्ट है। भारत ने पहले ही श्रृंखला 3-0 से बढ़त ले रखी है।

Latest Cricket News