1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेन्नई टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय

चेन्नई टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय

चेन्नई: इंग्लैंड ने आज यहां टेस्ट सिरीज़ के पांचवें और अंतिम मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया। भारत ने जहां दो बदलाव किये हैं वहीं इंग्लैंड की टीम में एंडरसन की जगह

Chennai test, toss- India TV Hindi
Chennai test, toss

चेन्नई: इंग्लैंड ने आज यहां टेस्ट सिरीज़ के पांचवें और अंतिम मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया। भारत ने जहां दो बदलाव किये हैं वहीं इंग्लैंड की टीम में एंडरसन की जगह स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी हुई है। टीम इंडिया में अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा को रखा गया है। इंग्लैंड की टीम में लियाम डॉसन पदार्पण कर रहे हैं और स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी हुई है। जिमी और वोक्स को आराम दिया गया हैा। भारत 3-0 से अजेय बढ़त ले चुका है।

भारतीय टीम अंतिम टेस्ट मैच में जीत हासिल कर अपनी सबसे बड़ी रिकॉर्ड जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। यह मैच भारतीयों को अपनी जीतने की लय के रिकॉर्ड को 18 मैच तक बढ़ाने का मौका भी देगा। वहीं तूफान ‘वरदा’ का सामना कर रहे शहर को क्रिकेट थोड़ी राहत मुहैया कराएगा। इस तूफान ने शहर में काफी तबाही मचाई, जिससे चेपक स्टेडियम भी नहीं बच सका। लेकिन अच्छी बात यह है कि पिच और आउटफील्ड को नुकसान नहीं पहुंचा है।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), के.एल. राहुल, अश्विन, जडेजा,  अमित मिश्रा, करुण नायर, पार्थिव पटेल, चेतेश्वर पुजारा, ईशांत शर्मा, मुरली विजय,  उमेश यादव।

इंग्लैंड: एलेस्टेयर कुक (कप्तान), मोईन अली, बैरस्टो, बॉल, स्टुअर्ट ब्रॉड, बटलर, डॉसन,  जेनिंग्स, राशिद, जो रुट, बेन स्टोक्स।

Latest Cricket News