चेन्नई टेस्ट: भारत ने बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर, करुण की ट्रिपल सेंचुरी
चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे इस मैच के चौथे दिन भारत ने करुण नायर के शानदार तिहरे शतक (303 नॉटआउट) की बदौलत अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 759 रन बनाकर घोषित कर दी।

199 रन पर आउट होने के बाद पविलियन लौटते लोकेश राहुल। (AP फोटो)
199 पर आउट हो गए थे लोकेश राहुल
लोकेश राहुल रविवार को 199 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे। पूरे दिन अच्छी बल्लेबाजी करने वाले राहुल इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद की एक गेंद को सही से परख नहीं पाए और कैच आउट होकर पविलियन लौट गए। राहुल ने बाद में कहा था कि उन्हें लगा था कि वह आसानी से अपना दोहरा शतक पूरा कर लेंगे पर ऐसा हो न सका।
आगे पढ़ें, सोमवार को किस तरह आगे बढ़ी थी भारतीय पारी...