चेन्नई: इंग्लैंड ने एम.ए. चिंदबरम स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 4 विकेट खोकर 284 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक मोइन अली (नॉटआउट 120) और बेन स्टोक्स (नॉटआउट 5) क्रिज पर टिके हुए हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पहले ही सीरीज से हाथ थो चुकी इंग्लैंड की इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन अली और जो रूट (88) ने बेहरतीन पारियां खेलते हुए उसे शुरुआती झटकों से उबारा और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका केटन जेनिंग्स (1) के रूप में लगा। उन्हें 7 के स्कोर पर इस मैच में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने आउट किया। कप्तान एलिस्टर कुक (10) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और रवींद्र जडेजा की गेंद पर 21 के कुल स्कोर पर बोल्ड हो गए।
Ravindra Jadeja | AP Photo
रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। (AP फोटो)
लेकिन इसके बाद रूट और अली ने टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 186 रनों की साझेदारी की। पहले सेशन में दो विकेट गंवाने वाली इंग्लैंड ने दूसरे सेशन में रूट का एक मात्र विकेट गंवाया। शतक की ओर बढ़ रहे रूट को जडेजा ने पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद अली ने जॉनी बेयर्सटो (49) के साथ चौथे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। बेयर्सटो को दिन के आखिरी सेशन में जडेजा ने अपना तीसरा शिकार बनाया।
Latest Cricket News