A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुजारा के हाथ में लगी चोट, कल बल्लेबाजी करेंगे

पुजारा के हाथ में लगी चोट, कल बल्लेबाजी करेंगे

नई दिल्ली: भारतीय टीम प्रबंधन ने आज पुष्टि की है कि चेतेश्वर पुजारा के हाथ में लगी चोट गंभीर नहीं है और वह कल भारत की दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी कर पाएंगे। शॉर्ट लेग

cheteshwar pujara- India TV Hindi
cheteshwar pujara

नई दिल्ली: भारतीय टीम प्रबंधन ने आज पुष्टि की है कि चेतेश्वर पुजारा के हाथ में लगी चोट गंभीर नहीं है और वह कल भारत की दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी कर पाएंगे।
शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे पुजारा के हाथ पर दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर का करारा पुल शॉट लगा। यह आठवें ओवर की चौथी गेंद थी और गेंदबाज उमेश यादव था।

सौराष्ट्र के इस खिलाड़ी को काफी दर्द हो रहा था  उन्होंने बाकी 41.5 ओवरों में फील्डिंग नहीं की।

टीम के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाताओं से कहा, 'शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करते समय चोटिल होने वाले चेतेश्वर पुजारा को एहतियात के तौर पर एक्सरे के लिये ले जाया गया। कुछ भी गंभीर नहीं है, केवल हल्की चोट है। उनका आज रात को उपचार किया जाएगा और उन्हें कल बल्लेबाजी करनी चाहिए।'

Latest Cricket News