1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी: डेब्यू मैच जीतकर छत्तीसगढ़ की टीम ने रचा इतिहास

रणजी ट्रॉफी: डेब्यू मैच जीतकर छत्तीसगढ़ की टीम ने रचा इतिहास

पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेल रही छत्तीसगढ़ की टीम ने टूर्नामेंट का जीत के साथ आगाज किया है। छत्तीसगढ़ ने रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के मैच में शनिवार को त्रिपुरा को 9 विकेट से हराया।

Mohammad Kaif | PTI File Photo- India TV Hindi
Mohammad Kaif | PTI File Photo

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य मोहम्मद कैफ की अगुवाई में पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेल रही छत्तीसगढ़ की टीम ने टूर्नामेंट का जीत के साथ आगाज किया है। छत्तीसगढ़ ने रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के मैच में शनिवार को त्रिपुरा को 9 विकेट से हराया। जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में हुए मैच में कुल 7 विकेट लेने वाले अजय मंडल और मैच में एकलौती सेंचुरी लगाने वाले आशुतोष सिंह (140) छत्तीसगढ़ की जीत के हीरो रहे।

​खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों ने अजय मंडल की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया और टॉस जीत कर पारी की शुरुआत करने उतरी त्रिपुरा की पहली पारी 118 रनों पर और दूसरी पारी 149 रनों पर समेट दी। छत्तीसगढ़ ने आशुतोष की शानदार शतकीय पारी की मदद से 255 रन बनाए और दूसरी पारी में मिले महज 13 रनों का लक्ष्य हासिल करने में भी उसे कोई परेशानी नहीं हुई।

छत्तीसगढ़ की तरफ से 10 खिलाड़ियों ने इस मैच से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। इस मैच में शतक लगाने वाले आशुतोष सिंह का भी यह पहला फर्स्ट क्लास मैच था।

Latest Cricket News