A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T-20 विश्वकप: चेतन शर्मा ने चुनी अपनी टीम इंडिया, आप भी चुनिए

T-20 विश्वकप: चेतन शर्मा ने चुनी अपनी टीम इंडिया, आप भी चुनिए

इंडियाटीवी T-20 क्रिकेट विश्‍वकप के लिए आपको अपनी मनपसंद टीम इंडिया चुनने का मौका दे रहा है। हमारे क्रिकेट एक्‍सपर्ट चेतन शर्मा ने अपनी संभावित टीम चुन ली है, आप भी अपनी मनपसंद टीम चुनकर हमें लिख भेजें।

team india- India TV Hindi
team india

(विश्‍वकप के लिए टीम इंडिया में किसे मिले मौका? चेतन शर्मा ने अपनी टीम चुनी, आप भी बताइए अपनी पसंद।)

नई दिल्ली:  इंडियाटीवी T-20 क्रिकेट विश्‍वकप के लिए आपको अपनी मनपसंद टीम इंडिया चुनने का मौका दे रहा है। हमारे क्रिकेट एक्‍सपर्ट चेतन शर्मा ने अपनी संभावित टीम चुन ली है, आप भी अपनी मनपसंद टीम चुनकर हमें लिख भेजें। भारत में आयोजित होने वाले आईसीसी क्रिकेट T-20 वर्ल्‍ड कप और बांग्‍लादेश में आयोजित होने वाले एशिया कप के लिए प्रख्‍यात क्रिकेट एक्‍सपर्ट चेतन शर्मा ने अपनी संभावित टीम का चयन कर लिया है।

गौरतलब है कि एशिया कप और आईसीसी T-20 वर्ल्‍ड कप के लिए के लिए भारतीय टीम का चयन संदीप पाटिल की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति पांच फरवरी को दिल्ली में करेगी।

विश्‍वकप के लिए चेतन शर्मा की संभावित टीम:

team india

शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, मनीष पांडे/पवन नेगी, एम एस धोनी (कप्‍तान), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन,  हरभजन सिंह, हार्दिक पांड्या, आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह!

8 मार्च से शुरु होगा आईसीसी T-20 विश्‍व कप:

एशिया कप पहली बार ट्वेंटी-20 प्रारूप में खेला जाएगा, जो पहले 50 ओवर का होता था। विश्व T-20  चैम्पियनशिप आठ मार्च से शुरू होगी जिसमें भारत को सुपर 10 में वरीयता मिली है और उसका सामना नागपुर के जामथा में वीसीए स्टेडियम में 15 मार्च को होने वाले शुरूआती मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगा।

क्रिकेट एक्‍सपर्ट चेतन शर्मा ने तो अपनी मनपसंद संभावित टीम इंडिया का चयन कर लिया है, जिसमें एक तरफ शिखर धवन,युवराज सिंह को मौका दे रहे हैं वहीं वह मनीष पांडे,पवन नेगी और जसप्रीत बुमराह जैसे युवा चेहरों पर भरोसा कर रहे हैं। आपको क्‍या लगता है आखिर आईसीसी टी 20 विश्‍वकप के लिए कैसी होनी चाहिए टीम इंडिया? अपनी मनपसंद टीम इंडिया के लिए 15 खिलाड़ियों के नाम लिखकर हमें भेज दें। आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्‍स का उपयोग करके संभावित टीम लिखकर हमें भेज दें।

आप हमारे फेसबुक पेज khabarindiaTv का उपयोग करके भी हमें अपनी मनपसंद टीम इंडिया चुनकर भेज सकते हैं।

आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-

Latest Cricket News