A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलंबो टेस्ट: भारत जीत के करीब, श्रीलंका के गिरे 9 विकेट

कोलंबो टेस्ट: भारत जीत के करीब, श्रीलंका के गिरे 9 विकेट

कोलंबो: भारत श्रीलंका के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट के आज पांचवे दिन लगभग जीत के करीब पहुंच गया है। भारत ने लंच के पहले मेज़बान के 128 के स्कोर पर नौ विकेट चटका दिए हैं। वर्षा

भारत जीत के करीब,...- India TV Hindi
भारत जीत के करीब, श्रीलंका के गिरे 9 विकेट

कोलंबो: भारत श्रीलंका के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट के आज पांचवे दिन लगभग जीत के करीब पहुंच गया है। भारत ने लंच के पहले मेज़बान के 128 के स्कोर पर नौ विकेट चटका दिए हैं। वर्षा की वजह से खेल रोकना पड़ा।

श्रीलंका ने आज दो विकेट पर 72 रन के आगे खेलना शुरु किया लेकिन उसके 7 विकेट मात्र 56 रन पर ढह गए। दूसरी पारी में अश्विन ने 52 रन देकर पांच विकेट ले लिए हैं। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 413 रन का लक्ष्य है।

श्रीलंका की तरफ से सिर्फ करुणारत्ने ही कुछ संघर्ष कर सके लेकिन उन्हें भी अश्विन ने 46 के व्यक्तिगत स्कोर पर चलता कर दिया।

तीम मैचों की सीरीज़ में भारत 0-1 से पिछड़ा हुआ है। भारत ने श्रीलंका में 22 साल से कोई टेस्ट सीरीज़ नहीं जीती है। अगर वह यह मैच जीतकर सीरीज़ में बराबरी कर लेता है तो तीसरे टेस्ट में उसके जीतने की संभावना काफी बढ़ जाएंगी क्योंकि उस मैच में महान बल्लेबाज़ संगकारा नहीं होंगे हालंकि वह दोनो ही पारियों में नहीं चल पाए। संगकारा का ये आख़िरी टेस्ट मैच है और इसके बाद वह क्रिकेट से विदा ले रहे हैं।

 

Latest Cricket News