A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धवन के गेंदबाजी एक्शन की शिकायत

धवन के गेंदबाजी एक्शन की शिकायत

दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में हुए चौथे टेस्ट के दौरान उन्हें शिखर धवन के गेंदबाजी एक्शन को लेकर

Shikhar Dhawans bowling action will be investigated by ICC- India TV Hindi
Shikhar Dhawans bowling action will be investigated by ICC

दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में हुए चौथे टेस्ट के दौरान उन्हें शिखर धवन के गेंदबाजी एक्शन को लेकर शिकायत मिली है। आईसीसी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा, "मैच में अंपायरिंग करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट भारतीय टीम के प्रबंधन को दी जा चुकी है जिसमें ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले धवन के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध बताया गया है।"

धवन ने दिल्ली टेस्ट में तीन ओवर डाले थे जिसमें उन्होंने नौ रन दिए थे। आईसीसी के टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 के नियमों के मुताबिक धवन के गेंदबाजी एक्शन की जांच की जाएगी। अगले 14 दिनों में उनके एक्शन की जांच प्रकिया शुरू होगी। जांच का परिणाम आने तक वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी कर सकेंगे।

धवन की गितनी भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में की जाती है। वे आक्रामक बल्लेबाज़ी करने के साथ-साथ उपयोगी गेंदबाज़ी भी करते रहे हैं। यदि जांच में उनका एक्शन ठीक नहीं पाया जाता और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में उनके गेंदबाज़ी करने पर रोक लगा दी जाती है, तो यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा नुकसान होगा।

आपको बता दें कि पहले भी मुथैया मुरलीधरन समेत कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के गेंदबाज़ी एक्शन की जांच की जा चुकी है। कुछ गेंदबाजों ने अपने एक्शन को ठीक करने के लिए उन्हें सुधारा, तो अन्य खिलाड़ियों के एक्शन ठीक पाए गए।

Latest Cricket News