1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. COVID-19: यूपी क्रिकेट संघ प्रधानमंत्री राहत कोष में देगा 50 लाख रुपये की मदद

COVID-19: यूपी क्रिकेट संघ प्रधानमंत्री राहत कोष में देगा 50 लाख रुपये की मदद

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिये प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष में 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

<p>COVID-19: यूपी क्रिकेट संघ...- India TV Hindi
Image Source : UPCA COVID-19: यूपी क्रिकेट संघ प्रधानमंत्री राहत कोष में देगा 50 लाख रुपये की मदद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिये प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष में 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

यूपीसीए के सचिव युदधवीर सिंह ने "भाषा" को बताया कि संघ ने कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष में 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सरकार को और इससे प्रभावित नागरिकों को यथासम्भव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है । 

Latest Cricket News