नई दिल्ली: गुरुवार का दिन क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के लिए बहुत ही खास रहा। जी हां हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों स्टार ने गुरुवार के दिन कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज करने के बाद रात में दोनों ने अपने करीबी दोस्तों के लिए प्री-वेडिंग पार्टी भी रखी थी। जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड के कई सितारें पार्टी अटैंड करने पहुंचे थे। इस खास मौके पर सागरिका ने पिंक कलर का लहंगा पहना था वही जहिर खान ब्लैक कोर्ट में काफी अच्छे दिख रहे थे।
सागरिका की ड्रेस को लेकर बात करें तो पार्टी में सागरिका ने पीच कलर की साड़ी पहनी थीं. जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं. वहीं जहीर खान भी ब्लैक ब्लेजर में काफी हैंडसम लग रहे थे. ये दोनों सुबह से ही शादी की रस्मों में व्यस्त थे. बावजूद इसके दोनों के चेहरे पर बिल्कुल पर थकान नहीं दिखी.
इस खास मौके पर मास्टर ब्लास्टर सचीन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ पहुंचे थे। सचीन भी ब्लैक कोर्ट और अंजली पिंक कलर का लहंगा पहनी हुई थी।
वहीं हरभजन सिंह अपने दोस्त को शादी की बधाई देने पहुंचे थे। हरभजन ने भी ब्लैक कुर्ता-पजामा के ऊपर ब्लैक कोटी पहना हुआ था।