1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिये 51 लाख रुपये देगा क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिये 51 लाख रुपये देगा क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया

सीसीआई ब्रेबोर्न स्टेडियम में टेस्ट और वनडे का आयोजन करता है। वह बीसीसीआई का एसोसिएट सदस्य है। महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित राज्यों में शामिल है।

Cricket Club of India, CCI, Maharastra Chief Minister, CCI President, Brabourne Stadium, Coronavirus- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Cricket Club of India

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिये शुक्रवार को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये दान करने का फैसला किया। सीसीआई अध्यक्ष प्रेमल उदानी ने पीटीआई से कहा कि इसके अलावा सदस्यों से अतिरिक्त 50 लाख रुपये की धनराशि जुटायी जाएगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘शेष 50 लाख रुपये का उपयोग सामुदायिक उद्देश्यों के लिये किया जाएगा। काम नहीं होने पर भी हम अपने प्रत्येक कर्मचारी को वेतन देंगे। ’’ 

सीसीआई ब्रेबोर्न स्टेडियम में टेस्ट और वनडे का आयोजन करता है। वह बीसीसीआई का एसोसिएट सदस्य है। महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित राज्यों में शामिल है। इस राज्य में संक्रमितों की संख्या 3000 से अधिक हो गयी है। 

यह भी पढ़ें- कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में BCCI ने दान किए 51 करोड़ रुपये

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी इस जंग में बीसीसीआई ने भी 51 करोड़ रुपए की मदद राशि प्रधानमंत्री राहत में दे चुकी है। इसके साथ ही विराट कई अन्य क्रिकेटरों ने निजी तौर भी पीएम केयर फंड में दान राशि जमा करा चुके हैं।

कोरोना वायरस महामारी के पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ। इस वायरस के कारण अबतक 21 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबिक भारत में इसकी संख्या 14 हजार के करीब पहुंच चुका है।

Latest Cricket News