1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट की बात: हां, विराट कोहली सॉरी बोलेंगे!

क्रिकेट की बात: हां, विराट कोहली सॉरी बोलेंगे!

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों सिर्फ एक का ही नाम गूंज रहा है वो नाम है विराट कोहली। कंगारुओं की सबसे बड़ी समस्या कोहली बन गए है। अब तक विराट के पीछे ऑस्ट्रेलियाई टीम

cricket ki baat- India TV Hindi
cricket ki baat

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों सिर्फ एक का ही नाम गूंज रहा है वो नाम है विराट कोहली। कंगारुओं की सबसे बड़ी समस्या कोहली बन गए है। अब तक विराट के पीछे ऑस्ट्रेलियाई टीम और मीडिया ही पड़ी थी लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ ने भी विराट पर तंज कसना शुरू कर दिया है। एक रेडियो शो में जेम्स सदरलैंड से पूछा गया कि क्या विराट, स्टीव स्मिथ से सॉरी कहेंगे तो सदरलैंड ने जबाव दिया- देखिये, मुझे नहीं लगता है कि विराट को सॉरी की स्पेलिंग भी आती है।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली को कहा- 'खेल का डोनाल्ड ट्रंप'

इस पर पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और टीम इंडिया के सेलेक्टर विक्रम राठौर ने इंडिया टीवी के कार्यक्रम ‘क्रिकेट की बात’ के दौरान कहा- ऑस्ट्रेलियाई जिस तरह विराट पर लगातार हमला कर रहे हैं उससे ये साफ हो गया है कि विराट कितने बड़े प्लेयर हो गये हैं। विराट का कितना प्रेशर है विरोधी टीम पर ये इसी से साफ हो रहा है कि सिर्फ उनकी टीम नहीं उनका मीडिया भी विराट पर बात कर रहा है। विराट जिस तरह एग्रेसिव क्रिकेट खेल रहे हैं वो उनके लिए कॉम्प्लिमेंट है। जिस तरह उन्होंने अपना प्रदर्शन दिखाया है उससे ये साफ है कि सबको मिलकर उनका सामना करना पड़ रहा है।

‘विराट को सॉरी बोलने की जरुरत नहीं’

राठौर ने कहा, विराट को सॉरी बोलने की जरुरत नहीं है..वो अच्छा प्रदर्शन करें और टीम को जिताएं...उन्होंने ऐसा कुछ किया नहीं है कि वो सॉरी बोलें।

धर्मशाला के गरम युद्ध में विराट ऑस्ट्रेलिया को सॉरी जरूर बोलेंगे लेकिन शतक जड़ने के बाद। सॉरी जरूर बोलेंगे लेकिन ऑस्ट्रेलिया का अंहकार चकनाचूर करने के बाद। कंगारुओं को सिर्फ कप्तान ही नहीं बल्कि पूरी टीम इंडिया एक साथ सॉरी बोलेगी। सीरीज की तपस से धर्मशाला पहले ही गर्म हो चुका है और इस मैदान पर कोहली को रोक पाना कंगारुओं के बस में नहीं है। धर्मशाला में विराट ने 3 वनडे में 106 क औसत से 212 रन बनाए जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। तो इस मैदान पर खेले एक टी-20 में विराट ने 43 रन की शानदार पारी भी खेली है।

ये भी सच है कि मौजूदा सीरीज में विराट का बल्ला हल्ला नहीं बोल पाया है लेकिन तब भी ऑस्ट्रेलिया को उनके नाम से ही डर लग रहा है। जाहिर है ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों और मीडिया ने जमकर विराट पर निशाना साधा। विराट की ईमानदारी पर सवाल उठाए और अब वक्त है हर सवाल का अपने बल्ले और जीत से जवाब देने का...

विक्रम राठौर ने कहा,  धर्मशाला का विकेट हमेशा से तेजगेंदबाजों के लिए मददगार विकेट के तौर पर जाना गया है। यहां इससे पहले जितने बी डोमेस्टिक मैच होते रहे हैं उसमें तेज गेंदबाजों का पलड़ा ही भारी रहा है इसलिए मुझे लगता है कि स्पिनर के लिए विकेट लेना यहां मुश्किल है। अभी हम देखें तो इतनी गर्मी भी नहीं है इस मौसम में अभी सर्दी है। बारिश इतनी है कि नमी रहेगी ही इसलिए मेरे हिसाब से स्पिनर फ्रैंडली विकेट बनाना थोड़ा मुश्किल है।

उन्होंने कहा, विराट कोहली और टीम के कोच अनिल कुंबले भी बहुत एग्रेसिव खिलाड़ी रहे हैं। जितना मैं जानता हूं टीम मैनेजमेंट को उनका एक ऐम है कि बाहर जाकर वो जीत दर्ज करें इसलिए अगर ये उनकी सोच है तो धर्मशाला की विकेट आपको एक मौका देगी। इंडिया में आप एक ऐसे कंडिशन में खेलेंगे जो आपको इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया में और साउथ अफ्रीका में मिलते हैं। अगर हम सोचते हैं कि बाहर जाकर जीतना है तो इंडिया से ही क्यों ना शुरु करें।

देखिए वीडियो-

Latest Cricket News