1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपने सीईओ थबांग मोरोई को किया बर्खास्त

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपने सीईओ थबांग मोरोई को किया बर्खास्त

मोरोई को जांच लंबित रहने तक निलंबित किया गया था। जांच के दौरान संगठन के वित्तीय मामलों का फोरेंसिक आडिट भी किया गया। 

Cricket South Africa, South Africa sacked its CEO Thabang Moroi- India TV Hindi
Image Source : ICC Cricket South Africa

दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट संस्था ने स्वतंत्र जांच में अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को गंभीर दुर्व्यवाहर का दोषी पाए जाने पर बर्खास्त कर दिया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने थबांग मोरोई को बर्खास्त करने की घोषणा करने के दौरान उनके गलत कार्यों की कोई विशिष्ट जानकारी नहीं दी। 

मोरोई को जांच लंबित रहने तक निलंबित किया गया था। जांच के दौरान संगठन के वित्तीय मामलों का फोरेंसिक आडिट भी किया गया। 

सीएसए ने कहा, ‘‘स्वतंत्र जांच में खुलासा हुआ है कि थबांग मोरोई ने गंभीर दुर्व्यवहार का कार्य किया हे जिसके कारण उन्हें बर्खास्त किया जाता है।’’

सीएसए मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पिछले हफ्ते उसके अध्यक्ष और कार्यवाहक सीईओ ने पद छोड़ दिया था। 

Latest Cricket News