1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आलराउंडर रविंद्र जडेजा की सगाई हुई

आलराउंडर रविंद्र जडेजा की सगाई हुई

राजकोट: भारतीय आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शुक्रवार को यहां शहर की मैकेनिकल इंजीनियर रीवा सोलंकी के साथ सगाई की। जडेजा के स्वयं के रेस्टोरेंट में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में सगाई समारोह हुआ और इस

ravindra jadeja and riwaba- India TV Hindi
ravindra jadeja and riwaba

राजकोट: भारतीय आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शुक्रवार को यहां शहर की मैकेनिकल इंजीनियर रीवा सोलंकी के साथ सगाई की।
जडेजा के स्वयं के रेस्टोरेंट में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में सगाई समारोह हुआ और इस क्रिकेटर ने उम्मीद जताई कि जीवन में महिला के आने के बाद भाग्य क्रिकेट और निजी जीवन दोनों में उनका साथ देगा।

कलावाद मार्ग स्थित अपने जड्डूज फूड फील्ड रेस्टोरेंट में रिंग सेेरेमनी के बाद जडेजा ने संवाददाताओं से कहा, क्रिकेट के खेल में भाग्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और जब मैंने रीवा से सगाई की तो उम्मीद की कि जीवन में महिला के आगे से भाग्य क्रिकेट और निजी जीवन में बेहतर करने में मदद करेगा।

साल की शुरूआत को अच्छी और सकारात्मक करार देते हुए जडेजा ने कहा, मुझे लगता है कि साल के पहले दो महीने में क्रिकेट में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और सगाई के बाद उम्मीद करता हूं कि अगले दो महीने मेरे क्रिकेट जीवन में और सफलता लेकर आएंगे।

शादी की योजना के बारे में पूछने पर इस आलराउंडर ने कहा, मेेरा क्रिकेट कार्यक्रम काफी व्यस्त है लेकिन मैं शादी के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करूंगा।

जडेजा ने कहा कि उनका पूरा ध्यान अब क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने पर है विशेषक आगामी विश्व टी20 चैम्पियनशिप में।

उन्होंने कहा, विश्व कप में खेलना प्रत्येक क्रिकेटर का सपना होता है और मैं भी उम्मीद करता हूं कि आगामी टी20 विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।
जडेजा की मंगेतर रीवा की क्रिकेट में अधिक रूचि नहीं है लेकिन उन्होंने कहा किवह अब मैच देखेंगी।

इस मौके पर सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के सचिव निरंजन शाह और राजकोट शहर के पुलिस आयुक्त मोहन झा भी मौजूद थे। सौराष्ट्र की क्रिकेट टीम भी आमंत्रित थी लेकिन विजयनगर में विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल के कारण टीम कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकी।

Latest Cricket News