A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 65 साल की उम्र में पूर्व क्रिकेटर इमरान ख़ान ने की तीसरी शादी, बुशरा बीवी से किया निकाह!

65 साल की उम्र में पूर्व क्रिकेटर इमरान ख़ान ने की तीसरी शादी, बुशरा बीवी से किया निकाह!

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्‍तान तहरीके इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने तीसरी बार शादी रचाई है. पाकिस्‍तानी मीडिया में आई खबरों में यह दावा किया गया है.

Imran khan, Bushra Biwi- India TV Hindi
Imran khan, Bushra Biwi

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्‍तान तहरीके इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने तीसरी बार शादी रचाई है. पाकिस्‍तानी मीडिया में आई खबरों में यह दावा किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान का निकाह नए साल की शुरुआत में 1 जनवरी को लाहौर में बुशरा बीवी के साथ हुआ. समारोह को बेहद गोपनीय रखा गया और इसमें पाकिस्‍तान टीम के पूव कप्‍तान के बेहद नज़दीकी दोस्‍त और रिश्‍तेदारों ने शिरकत की.

इस बीच बुशरा बीवी के बेटे मोहम्मद मूसा ने शादी की ख़बरों का खंडन किया है. मुसा ने पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जियो से कहा कि उन्होंने अपनी मां से इस बारे में की और उन्होंने (मां) ने शादी की ख़बरों को ग़लत बताया है. मूसा ने कहा कि उनके माता-पिता अलग हो गए हैं लेकिन उनकी मां ने इमरान ख़ान से निकाह नहीं किया है.

इमरान ख़ान ने सबसे पहले जेमिमा गोल्डस्मिथ से 1995 में शादी की थी लेकिन नौ साल के बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद इमरान ने रेहम से शादी की जो सिर्फ़ दस महीने चली.

Latest Cricket News