A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: आस्ट्रेलिया में मैच के दौरान भिड़े क्रिकेटर

VIDEO: आस्ट्रेलिया में मैच के दौरान भिड़े क्रिकेटर

सिडनी: आस्ट्रेलिया में एक क्रिकेट मैच के दौरान मैदान पर ही खिलाड़ी उस समय भिड़ गए जब एक बल्लेबाज़ ने विकेट का जश्न मना रहे गेंदबाज को कंधा मारकर जमीन पर गिरा दिया। गेंदबाज को

cricketers clash during a match- India TV Hindi
cricketers clash during a match

सिडनी: आस्ट्रेलिया में एक क्रिकेट मैच के दौरान मैदान पर ही खिलाड़ी उस समय भिड़ गए जब एक बल्लेबाज़ ने विकेट का जश्न मना रहे गेंदबाज को कंधा मारकर जमीन पर गिरा दिया। गेंदबाज को चार हफ्ते की निलंबित सजा सुनाई गई है जबकि बल्लेबाज और क्षेत्ररक्षकों को अगले साल जनवरी तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

यह घटना आनलाइन वायरल हो चुकी है। क्रिकेट के नियम बनाने वाले मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने मैदान में खराब बर्ताव के लिए हाल में सजा देने के नये नियम की घोषणा की। 

पिछले सप्ताहांत की इस फुटेज में विक्टोरिया की याकंदानदाह का तेज गेंदबाज एस्कडेल के बल्लेबाज को बोल्ड करने के बाद जश्न मनाता हुआ उसकी ओर आ रहा है। 
बल्लेबाज को हालांकि गेंदबाज का जश्न मनाना नागवार गुजरा और उसने कंधा मारकर उसे मैदान पर गिरा दिया। 

इसके बाद एक क्षेत्ररक्षक बल्लेबाज की ओर बढ़ा और उसे धक्का दिया जिसके बाद साथी क्षेत्ररक्षक भी झड़प में शामिल हो गए। 

MCC ने पिछले हफ़्ते ही घोषणा की थी कि मैदान में ख़राब बर्ताव के लिए अंपायर को खिलाड़ी को मैदान से स्थाई या अस्थाई रुप से बाहर करने का अधिकार दिया जाएगा। इसमें लड़ाई-झगड़ा के अलावा ज़्यादा अपील करना, फ़ैसले पर विरोध करना भी शामिल है।

Latest Cricket News