1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सोशल मीडिया पर छा गया क्यूट अगस्त्य, हार्दिक पंड्या ने पत्नी संग शेयर की यह खास तस्वीर

सोशल मीडिया पर छा गया क्यूट अगस्त्य, हार्दिक पंड्या ने पत्नी संग शेयर की यह खास तस्वीर

चेन्नई टेस्ट के बाद पंड्या अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य के साथ वक्त बिता रहे हैं।

Hardik Pandya, cricket, sports - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/HARDIK PANDYA Hardik Pandya

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस समय में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला गया लेकिन यहां टीम इंडिया को 227 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पंड्या टेस्ट टीम में शामिल हैं लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला था।

ऐसे में चेन्नई टेस्ट के बाद पंड्या अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य के साथ वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान वह अपने बेटे के साथ स्विमिंग पूल में एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीर शेयर की है।

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''हमारे बेबी का पूल में पहला दिन।" नताशा स्टेनकोविक इन तस्वीरों में ब्लैक कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। तो वहीं, हार्दिक भी ब्लैक गाउन पहने दिखाई दे रहे हैं। नताशा स्टेनकोविक की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

आपको बता दें कि इस सेलिब्रिटी कपल ने पिछले साल 30 जुलाई 2020 को अपने बेटे अगस्त्य का इस दुनिया में स्वागत किया था। हार्दिक ने साल 2020 की शुरुआत में नताशा को प्रोपोज करने के बाद दुबई में सगाई कर ली थी।

वहीं हार्दिक चोट के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। हार्दिक अपना आखिरी टेस्ट मैच में साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। इसके अलावा पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पंड्या सफेंद गेंद क्रिकेट में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

Latest Cricket News