A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कटक ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

कटक ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

कटक: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बाराबती स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच में गुरुवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। विराट कोहली द्वारा पूर्ण रूप से कप्तानी संभालने

ODI- India TV Hindi
ODI

कटक: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बाराबती स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच में गुरुवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। विराट कोहली द्वारा पूर्ण रूप से कप्तानी संभालने के बाद पहली बार एकदिवसीय श्रृंखला खेल रही भारतीय टीम इस मैच को जीतकर श्रृंखला अपने नाम करना चाहेगी।

भारत ने पुणे में खेले गए तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में जीत हासिल कर इंग्लैंड पर 1-0 से बढ़त ले ली है।

इंग्लैंड ने अपनी टीम में केवल एक बदलाव किया है। टीम में लेग स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद के स्थान पर लियाम प्लंकेट को शामिल किया गया है।

भारत ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। टीम में उमेश यादव के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार को जगह मिली है।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेन्द्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।

इंग्लैंड टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, जोए रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जैक बॉल और डेविड विले।

Latest Cricket News