A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-8 डेयरडेविल्स का स्टाइल पार्टनर बना फ्लाइंग मशीन

IPL-8 डेयरडेविल्स का स्टाइल पार्टनर बना फ्लाइंग मशीन

गुड़गांव,  प्रतिष्ठित व निर्माता फ्लाइंग मशीन ने शनिवार को 'स्टाइल पार्टनर' के तौर पर आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स से करार किया। फ्लाइंग मशीन ने डेयरडेविल्स के साथ आईपीएल के आठवें संस्करण के लिए यह

IPL-8 डेयरडेविल्स का...- India TV Hindi
IPL-8 डेयरडेविल्स का स्टाइल पार्टनर बना फ्लाइंग मशीन

गुड़गांव,  प्रतिष्ठित व निर्माता फ्लाइंग मशीन ने शनिवार को 'स्टाइल पार्टनर' के तौर पर आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स से करार किया। फ्लाइंग मशीन ने डेयरडेविल्स के साथ आईपीएल के आठवें संस्करण के लिए यह करार किया है।

फ्लाइंग मशीन के साथ हुए इस समझौते को मूर्त रूप देने के लिए डेयरडेविल्स टीम के कप्तान ज्यां पॉल ड्यूमिनी अपने कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुड़गांव के आंबियांस मॉल में फ्लाइंग मशीन के स्टोर पहुंचे और अपने लिए स्टाइलिश वस्त्रों की खरीदारी भी की।

इस मौके पर फ्लाइंग मशीन के सीओओ आलोक दुबे ने कहा, "हम दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ इस गठबंधन को लेकर बेहद उत्साहित हैं और खेल के साथ एक लंबे एवं लाभदायक संबंध के लिए तत्पर हैं। यह दोनों के लिए ही लाभदायक साझेदारी होगी।"

ड्यूमिनी के साथ एल्बी मोर्कल, क्विंटॉन डी कॉक, आईपीएल-8 में अब तक सर्वाधिक 13 विकेट चटका पर्पल कैपधारी स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर और इस सीजन में आईपीएल के लिए अब तक सर्वाधिक रन बना चुके युवा बल्लेबाज श्रेयष अय्यर भी फ्लाइंग मशीन के शोरूप पहुंचे और अपने लिए स्टाइलिश वों की खरीदारी की।

इस साझेदारी पर डेयरडेविल्स की ओर से जीएमआर स्पोर्ट्स प्रा. लि. के हेमंत दुआ ने कहा, "हमें डेयरडेविल्स के लिए इस सीजन में स्टाइल पार्टनर के रूप में फ्लाइंग मशीन के साथ साझेदारी कर खुशी हो रही है। हमें पूरा भरोसा है कि यह गठबंधन हमें युवा और ऊर्जावान प्रशंसकों तक पहुंच बनाने में सक्षम बनाएगा। हम फ्लाइंग मशीन के साथ सफल गठबंधन बनाने के लिए तत्पर हैं।"

 

Latest Cricket News